Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मेयर नूतन राठौर ने पहली बार किया वार्ड नम्बर 27 का निरीक्षण

मेयर नूतन राठौर ने पहली बार किया वार्ड नम्बर 27 का निरीक्षण

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। वार्ड नम्बर 27 पैमेश्वर गेट पर नगर निगम की मेयर नूतन राठौर द्वारा पहली बार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए लोगों की समस्यों को सुना। मेयर द्वारा समस्यों को सुनने से क्षेत्र में लोग काफी खुश नजर आये।
बताते चले कि वार्ड नम्बर 27 में नगर निगम के चुनाब के बाद मेयर नूतन राठौर आज क्षेत्रीय पार्षद हरिओम गुप्ता के साथ क्षेत्र में लोगों की समस्यों को सुनने पहुची। जहां उर्वशी रोड आर्दश नगर के साथ गोपीनाथ रोड , मालवीय नगर उर्वशी के पीछे होते हुए रेलवे लाइन के किनारे होते हुए चन्दवार गेट पुल पर पहुची। जहां आये दिन जाम पानी भारव की समस्या को देखने के बाद समस्यों को तत्काल प्रभाव से ठीक करने के निर्देश दिये गये। रेलवे लाइन के किनारे लोगो को खुले में शौच करता देख काफी नाराज नजर आयी। क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि मालवीय नगर में नगर निगम द्वारा सार्वजनिक शौचालय बनाया गया है। लेकिन जनता शुल्क होने के कारण नही जाती है। तो मेयर द्वारा निशुल्क करने की बात नगर आयुक्त जितेन्द्र कुमार को मौके पर ही बतायी। वही मालवीय नगर में पानी की समस्यों को जल्द ही पूरा करने की बात कही। सीवर पम्प पर गन्दगी को साफ कराते हुए पार्क बनाने का भी लोगो को अश्वासन दिया। क्षेत्र में खराब पड़ी लाइटों को तत्काल प्रभाव से शुक्रवार को ही ठीक करा दिया गया। क्षेत्रीय पार्षद के साथ संजय गुप्ता, पण्डित जी, भाजपा के पिक्की चक मुकुल गुप्ता आदि मेयर समर्थक मौजूद रहे।